Before you decide निर्णय लेने से पहले
Your school has invited your family to take part in 2 Minutes a Week. Keep this page with the school contact details. When you have had the chance to ask questions, you and your child can record your choices on the next page.
स्कूल ने आपके परिवार को ‘2 Minutes a Week’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह पन्ना स्कूल के संपर्क विवरण के साथ अपने पास रखें। सवाल पूछने के बाद आप और आपका बच्चा अगले पन्ने पर अपने-अपने निर्णय दर्ज कर सकते हैं।
A short weekly conversation / हर हफ़्ते थोड़ी बातचीत
Your child speaks with a volunteer each week. The school introduces them and agrees how they will keep in touch. The student can skip any question. Any in-person meeting needs a separate arrangement through the school and prior guardian permission.
आपका बच्चा हर हफ़्ते एक स्वयंसेवक से बात करता है। स्कूल दोनों का परिचय कराता है और बातचीत का तरीका तय करता है। विद्यार्थी किसी भी सवाल का जवाब देने से मना कर सकता है। आमने-सामने मिलने के लिए स्कूल के ज़रिए अलग व्यवस्था और अभिभावक की पहले से अनुमति ज़रूरी है।
Volunteers cannot give money to a student or their family. Girls speak with women mentors and women on the programme staff. Tell the coordinator if anyone asks for private contact, money, secrecy or photos.
स्वयंसेवक विद्यार्थी या उसके परिवार को पैसे नहीं दे सकते। छात्राओं के लिए महिला साथी और उनसे सीधे संपर्क करने वाली महिला कर्मचारी तय की जाती हैं। कोई निजी संपर्क, पैसे या फ़ोटो माँगे, या कोई बात छिपाने को कहे, तो समन्वयक को बताएँ।
What the school records / स्कूल क्या दर्ज करता है
The school keeps the signed page. To arrange a match, staff use the student’s school reference, age, class, gender, language and available times. The school confirms that both guardian and student have agreed. Weekly records show whether calls happened. A student or guardian may separately request online access. The school checks identity and permission before linking an account. Using a student’s story or photo in publicity would require separate permission.
हस्ताक्षर वाला पन्ना स्कूल में रहता है। साथी चुनने के लिए विद्यार्थी का स्कूल कोड, उम्र, कक्षा, लिंग, भाषा और उपलब्ध समय दर्ज किए जाते हैं। स्कूल पुष्टि करता है कि अभिभावक और विद्यार्थी दोनों सहमत हैं। साप्ताहिक रिकॉर्ड में लिखा जाता है कि कॉल हुई या नहीं। विद्यार्थी और अभिभावक अपना ऑनलाइन खाता अलग से जुड़वा सकते हैं। स्कूल खाता जोड़ने से पहले पहचान और अनुमति जाँचता है। प्रचार में विद्यार्थी की कहानी या फ़ोटो इस्तेमाल करने के लिए अलग से अनुमति लेनी होगी।
Who to contact / किससे संपर्क करें
You or your child can decline, pause or stop. Tell the school coordinator in person or through the contact below. You can also ask about your record or a concern. Please keep private details out of an initial email to info@vogabe.com.
आप या आपका बच्चा मना कर सकते हैं, विराम ले सकते हैं या कार्यक्रम छोड़ सकते हैं। स्कूल समन्वयक से मिलकर या नीचे दिए संपर्क पर बताएँ। आप अपने रिकॉर्ड के बारे में पूछ सकते हैं या चिंता साझा कर सकते हैं। info@vogabe.com पर पहले ईमेल में निजी जानकारी न भेजें।